समस्तीपुर, जून 21 -- सरायरंजन । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ गांव में टेंट में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड 1 के निवासी रामाशीष महतो के पुत्र प्रकाश कुमार (26) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया की उक्त युवक टेंट हाउस में काम कर रहा था ।बथुआ में टेंट में काम करने के लेकर गाड़ी पर लादकर गया था। ड़ी पर बांस लोडकर रस्सी बांध रहा था ।इसी दौरान रस्सी टुट गया और गाड़ी पर लदे दर्जनों बांस युवक के शरीर पर गिर गया। जिससे युवक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। ज़ख़्मी के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई । युवक की मौत से गांव एवं परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक युवक के परिजन...