गंगापार, फरवरी 6 -- सैदाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय में बांस की गतिशील तकनीक, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, ग्रामीण दिव्यांगों के पुनर्वास की सुविधा विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजेश पांडेय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मौजूद रहे। उन्होंने बांस को एक बहुउपयोगी, सुलभ एवं पर्यावरण-अनुकूल स्थानीय संसाधन बताया। कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोज़गार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण दिव्यांगजनों के पुनर्वास, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में बांस आधारित तकनीकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही बांस से निर्मित विभिन्न उत्पादों, प्रशिक्षण की संभावनाओं तथा सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी प्...