प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र की ओर से सोमवार को बांकेगंज लखीमपुर खीरी में बांस संवर्धन एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। बांस की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में किसानों को बांस की खेती, उत्पादन, प्रबंधन और बाजार की संभावनाओं की जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र के निदेशक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिससे किसानों को बांस के उत्पादन, बिक्री और मूल्य संवर्धन का लाभ मिल सके। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आलोक यादव ने कृषि मॉडल, लागत और आधुनिक प्रसंस्करण की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...