प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- अंतू। थाना क्षेत्र के बसखोरी कल्याणपुर गांव निवासी रामलखन वर्मा का पड़ोसी रामआधार से बांस की कोठ का विवाद चल रहा है। 15 जनवरी को रामलखन बांस काट रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी अपने बेटे के साथ पहुंचा और लाठी डंडे से मारकर रामलखन को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रामअधार और उसके बेटे अजीत के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...