पूर्णिया, जनवरी 26 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के समीप रविवार दोपहर बांस काटने को लेकर विवाद में 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक वार्ड संख्या 6 निवासी दिनेश यादव थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीपीओ ज्योति शंकर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और मेटल डिटेक्टर की मदद से घटनास्थल से खोखे व अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी रही। बाद में एक महिला घटना में प्रयुक्त पिस्टल के साथ थाने में आत्समर्पण कर दिया। मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि उनके पिता अपनी बहन के हिस्से की जमीन में लगे ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.