गोरखपुर, जनवरी 19 -- पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मढ़हा निवासी सुदर्शन कन्नौजिया ने गांव के चार लोगों पर उनकी जमीन से बांस काटने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह किसी कार्य से बढ़या चौक गए थे। लौटने पर पता चला कि उनकी जमीन पर लगे बांस के पेड़ काट लिए गए हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटकर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने बुन्ना, पाथर, झीनक और गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...