प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- बांस काटने को लेकर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने एक ही परिवार के आठ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी ओर से भी एक युवक को चोटें आईं। सभी को रानीगंज ट्रामा सेंटर लाया गया है। मेढ़ौली जगदीशगढ़ गांव निवासी मो. याकूब का 30 साल का बेटा सलमान बुधवार सुबह बांस काट रहा था। पड़ोस के लोग बांस काटने का विरोध करने लगे। इसे लेकर उनके बीच विवाद होने लगा और दोनों पक्ष से लोग जमा हो गए। बांस काटने का विरोध करने वालों ने सलमान के साथ ही उसके पक्ष के 70 वर्षीय अयूब, 75 वर्षीय मो. याकूब, 36 वर्षीय सहबुल निशा, 35 वर्षीय परवीन बानो, 70 वर्षीय अख्तरुलनिशा, 25 वर्षीय अंजुम बानो और 16 वर्षीय मो. असद को मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से 32 वर्षीय जुनैद को चोटें आईं। एसओ आदित्य सिंह ने बंटवारे के विवाद में मारपीट हुई है। मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.