लखीमपुरखीरी, मई 9 -- बम्हनपुर। मझगईं रेंज के हक्कलपुर गांव निवासी आशाराम अपने घर के बाहर लगी बांस की थनिहा के पास चारपाई पर आराम कर रहा था। तभी बांस की झाड़ियों से रेंगता हुआ एक भारी-भरकम अजगर निकलता देख उसने घबराकर शोर मचाया। इस पर तमाम ग्रामीण आ गए। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए काफी मशक्कत से उसे पकड़कर एक बोरी में बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.