हाथरस, जनवरी 21 -- सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन धर्म समाज इंटर कॉलेज, अलीगढ़ के सभागार में भव्य रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दून पब्लिक स्कूल के छात्र ने बांसुरी वादन में प्रथम पुरस्कार जीता। छात्र कक्षा नौवीं के अनुराग शर्मा ने बांसुरी वादन में अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायक मंडल और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी अपने नाम कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए । इस प्रस्तुति में आलोक अग्रवाल ने तबले पर संगत देकर बांसुरी वादन को और भी प्रभावशाली बनाया तथा अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि दून...