पीलीभीत, मार्च 10 -- शासन व पर्यटन निदेशालय से मिले निर्देशों के क्रम में जिले में पीलीभीत महोत्सव को बांसुरी महोत्सव के रूप में 23 से 25 मार्च के बीच मनाया जाएगा। ड्रमंड कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तय कर दी गई है। आयोजन में जनपद स्तर पर भारतीय संस्कृति, शिल्प कला, परिधान, संगीत, ख़ान पान साहित्य और पर्यटन को बढ़ावा दिलाया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से अलग अलग प्रदर्शनी रहेंगी। महोत्सव में उत्कृष्ट उत्पादों, खानपान समेत अन्य स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। महोत्सव में फ्लावर, डॉग शो और रंगोली की प्रतियोगिता होगी। प्रतिदिन तीन श्रेणियों में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां की जाएंगी। शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक लोक संस्कृति, गा...