सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- सिद्धार्थनगर। अब आधार संशोधन, फोटो अपडेट कराना पहले से आसान हो गया है। बांसी डाकघर में आधार से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। यह जानकारी पोस्ट मास्टर शरद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आम नागरिक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ से शाम छह बजे तक यहां आधार से जुड़े कार्य करा सकते हैं। शनिवार को विशेष शिविर के माध्यम से आधार संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधार बनवाने या संशोधन कराने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवश्यक प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.