हरदोई, फरवरी 10 -- हरियावां। हरियावां थानाक्षेत्र के बांसी गांव में चोरों ने सोमवार रात वारदात की। अलमारी में रखे जेवरात चोरी कर ले गए। हरियावां थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी सुदेश कुमार पुत्र गयाराम अपनी ससुराल बांसी गांव में रहते हैं। सोमवार रात वह घर में सो रहे थे। मंगलवार सुबह जब जागे तो देखा कि घर के दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर कमरे में अलमारी खुली हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे जेवरात गायब थे। पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना हरियावां पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.