बांसवाड़ा, अप्रैल 5 -- राजस्थान में बांसवाडा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सल्लोपाट थाना क्षेत्र में खूंटी गांव के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सल्लोपाट थाना क्षेत्र के खूंटा गांगली गांव में अपने ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आये दो भाई बहन शुक्रवार दोपहर अपने ममेरी बहन के साथ मवेशी को पानी पिलाने तालाब पर गये थे। इस दौरान तालाब के किनारे पैर फिसलने से युवराज (4) पानी में गिर गया था। उसको बचाने के लिए उसकी बडी बहन जिनल (6) और ममेरी बहन मीनाक्षी (9) भी पानी में कूद गयी और उनकी भी मौत हो गई। दोपहर बाद काफी देर तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनको ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान तालाब में तीनों बच्चों के शव तैरते दिखाई दिये। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.