समस्तीपुर, मार्च 19 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत के वार्ड 12 में शिवमंदिर के पीछे स्थित बांसबाड़ी में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। जिससे गावपुर निवासी बिहारी सिंह के लगभग पांच कट्टे में हजारों रुपये के बांस झुलस कर नष्ट हो गया। मुखिया अजय कुमार ने आग लगने के साथ ही अग्निशामक दस्ते एवं अंचल के पदाधिकारियों को सूचना देकर लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये। हालांकि अग्निशामक टीम के आने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। मुखिया के अनुसार अगर आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जाता तो आग घनी आबादी वाले घरों को भी चपेट में ले लेती। स्थानीय लोगों ने बताया कि कि उक्त बांसबाड़ी एवं गांव के आसपास के आम और लीची के बगीचे में छिपकर इन दिनों असमाजिक तत्व जुआ खेलते हैं। आशंका है कि उन्हीं के द्वारा सिगरेट या बीड़ी पीकर फेंकें जाने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.