पूर्णिया, जनवरी 1 -- रूपौली, एक संवाददाता। अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैम्हारा गांव में एक 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में लाश बरामद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन करते हुए मृतका के घर के समीप बांसबाड़ी से कंबल में लिपटा उसका शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार महिला की गर्दन के पास चोट का निशान पाया गया है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतका की सिंटू ऋषि की पत्नी 20 वर्षीय मंजू देवी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच क...