गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी से वापस लौटते समय सोमवार की देर रात महराजगंज के पास बलिया के बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी में एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी। अध्यक्ष ने टक्कर मारने वालों पर चालक के साथ मारपीट करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष बांसडीह सुनील कुमार सिंह एक सभासद की दादी के श्राद्ध संस्कार में वाराणसी में शामिल होकर चालक और व्यापार मंडल अध्यक्ष बांसडीह विजय कुमार गुल्लर के साथ वापस लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक सफारी गाड़ी ने टक्कर मार दी। सुनील सिंह का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद दूसरी गाड़ी के लोग उतरे उनके चालक को पीट दिया। उन्हें गोली मारन...