लखीमपुरखीरी, जून 14 -- रजागंज, संवाददाता। आज 15 से शुरू श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन की शुरुआत होगी। यज्ञ कार्यक्रम हरदेव पीठाधेश्वर पवनानंद महाराज फलाहरी बाबा की देखरेख में सम्पन्न होंगे। ग्राम पंचायत बांसगांव में श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज 15 जून दिन रविवार से होगी जो 21 जून दिन शनिवार तक चलेगा। पहले दिन कलश यात्रा बेदी रचना, दूसरे दिन मंगल प्रवेश अग्नि प्रकट, 17 से 20 जून तक हवन पूजन किया जाएगा। 21 जून को सामूहिक रुद्राभिषेक एवं कन्या भोज करा कर भंडारा कराया जाएगा। बाबा अचम्भ नाथ लीला सेवा संस्थान वृंदावन मथुरा के कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झाकियां दिखाई जाएंगी। हर रोज कथा प्रवचन का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक और शाम को रात 8बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.