रुद्रपुर, जनवरी 28 -- रुद्रपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा काशीपुर में सीडीओ दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होगा। इसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और समाधान किया जाएगा। साथ ही लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर के नोडल अधिकारी एआरटीओ संदीप वर्मा ने शिविर में अधिक से अधिक लोगों से प्रतिभाग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...