झांसी, फरवरी 14 -- झांसी (मऊरानीपुर)। धसान नदी पर बना पहाड़ी डैम में अत्यधिक सिल्ट (गाद) जमा होने और किसानों की लगातार हो रही शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। बांध के 12 फाटक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। डूब क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा, कुअरपुरा, खकौरा, बिरगुआं आदि गांवों के किसान मंगलवार को पहाड़ी बांध स्थल पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी से की थी। उन्होंने सिंचाई विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता आकाश राव, अवर अभियंता अर्जुन कुमार, जेई राहुल कुमार से मुलाकात कर जलस्तर कम करने के लिए फाटक खोले जाने की मांग भी रखी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने दूसरे दिन एक फाटक की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए। पहाड़ी बांध पर तैनात अस्थायी गेटमैन रघुबीर सिंह यादव ...