झांसी, फरवरी 21 -- रक्सा थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। शुक्रवार को टापू पर फसल देखने जाते वक्त अधेड़ किसान डोंगरी बांध में डूब गया था। वहीं घटना के 30 घंटे बाद भी वह लापता है। इटावा से आई टीआरएफ और पुलिस का रेस्क्यू बरकरार है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा पानी में नाव उतारी गई है। गांव रामपुरा निवासी हरदास (55) किसान है। उनका खेत डोंगरी बांध पर बने एक टापू पर है। शुक्रवार को वह घर से खेत जाने की कहकर निकले थे। फिर लौटकर नहीं आए। वह ट्यूब के सहारे खेत पर जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर अचानक ट्यूब की हवा निकल गई। जिससे वह पानी में डूब गए। वहीं शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण एकत्र हुए। लेकिन, तब तक वह आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना पर रक्सा थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मुआयना किया। गोताखोरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.