बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के कुसौरा गांव से पश्चिम स्थित पंडितपुरवा क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे कटान रोकने के लिए इस वर्ष महत्वपूर्ण परियोजनाएं तैयार कर उच्च स्तर पर भेजी गई हैं। यदि मंजूरी मिली तो बांध बचाव कार्य होगा और कटान पर लगाम लगेगी। बीते सितम्बर व अक्टूबर महीने में यहां सरयू नदी का दबाव इतना बढ़ा था कि बांध से नदी मात्र 50 मीटर की दूरी पर आ गई थी। उस समय बाढ़ कार्य खंड द्वारा बनाए गए सात कटर व अन्य कटान रोधी कार्य से कटान रुक गया था। बाद में पानी घटने के बाद बाढ़ कार्य खंड के अधिशाषी अभियंता एसके सिंह ने डिवीजन के अन्य इंजीनियरों के साथ कटान एरिया का भ्रमण कर बारीकी से सर्वे किया व तीन ठोकरों की नई परियोजना तैयार कर शासन भिजवाई। इसके साथ ही तेवराइन पुरवा और कोरियन पुरवा गांव बचाव परियोजना भी प्रस्तावित कर भेजी...