दरभंगा, फरवरी 14 -- वैदेहीनगर आवासीय कॉलोनी के भूखंड पर प्रतिवर्ष डिजनीलैंड मेले का आयोजन होता है। इसका आनंद उठाने दूर-दराज से लोग आते हैं। अब्दुल बारिक, रमेश शर्मा, मो. छोटे आदि बताते हैं कि करीब एक-डेढ़ महीने तक मेला लगा रहता है। रोजाना हजारों युवक-युवती मेले का लुफ्त लेने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि वैदेहीनगर से सटे गेंहुमी बांध पर नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री होती है। मेले के दौरान नशेड़ी अक्सर छेड़छाड़, मारपीट जैसी घटना को अंजाम देते हैं। इससे माहौल असुरक्षित बना रहता है। उन्होंने बताया कि जबतक पुलिस गश्त लगाती है, नशेड़ी छुपे रहते हैं। पुलिस वाहन के लौटते ही नशेड़ी व स्थानीय दबंग मनमौजी बन जाते हैं। इससे रोजाना हो-हंगामे की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन मेला आयोजन की अनुमति प्रदान करता है इसलिए सुरक्षा बंदोबस्त भी...