बगहा, फरवरी 5 -- बगहा। गंडक बराज के बाएं गाइड बांध व एफ्लेक्स बांध पर अतिक्रमणकारियो की नजर काफी दिनो से है। कई जगहों पर अतिक्रमणकारियो के द्वारा झोपड़ी आदि बना लिया गया है। इस मामले को लेकर सिंचाई विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। अवर प्रमंडल पदाधिकारी शीर्ष कार्य अवर प्रमंडल एक वाल्मीकि नगर के कार्यालय के द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि को अनधिकृत रूप से अतिक्रमण मामले को गंभीरता से लेते हुए 14 लोगों को विभागीय नोटिस निर्गत किया गया है। इसकी सूचना वाल्मीकि नगर थाने को भी दी गई है। अवर प्रमंडल पदाधिकारी के विभागीय पत्र में निर्देशित किया गया है कि गंडक बराज के बाएं गाइड बांध एवं एफ्लेक्स बांध पर अवैध रूप से अस्थाई झोपड़ी आदि का निर्माण कर गंडक परियोजना से संबंधित भूमि पर कुछ लोग रह रहे हैं। जो बांध की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है। इन अतिक्रमणका...