बलरामपुर, मई 30 -- उतरौला, संवाददाता। तालाब पर बांध निर्माण को रोके जाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी उतरौला को सौंपा है। लोगों ने जनहित में बांध का निर्माण कार्य तत्काल रोके जाने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के बरायल ग्राम प्रधान समेत गांव के बाशिंदों ने गांव के तालाब पर बांध निर्माण को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तालाब में बरसात के दौरान दर्जनों गांवों का पानी गिरता है और विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी पानी पीते हैं। बांध बन जाने से बाढ़ का पानी गांव के घुसने का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसी दशा में जनहित को ध्यान में रखते हुए तालाब पर अवैध बांध का निर्माण रोका जाना आवश्यक है। इस मौके पर ग्राम प्रधान वरायल जसवंत वर्मा ,विमल प्रधान उपरहुला, प्रधान अमारे भरिया चन्द्रावती, ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.