चंदौली, अगस्त 27 -- पीडीडीयू नगर हिटी। पिछले दिनों पहाड़ी और वनांचल क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद जिले की कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गरई नदी उफान पर थी। वहीं नौगढ़, मूसाखांड बांध, लतीफशाह बियर से कई फीट पानी ऊपर से बहने लगा था। बाढ़ की चपेट में जिले के 37 गांव आए थे। हालांकि मंगलवार से नदियों और बांधों के जलस्तर में काफी कमी आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मगर दुश्वारियां कम नहीं हुई है। निचले इलाके में जलभराव के चलते अब भी कई मार्गों पर आवागमन बाधित है। गांवों में पानी और कीचड़ से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं सोमवार की देर रात विधायक रमेश जायसवाल, एडीएम राजेश कुमार और एसडीएम सदर दिव्या ओझा ने बबुरी क्षेत्र के केवटी गांव में निरीक्षण कर हाल जाना। बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। शिकारगंज के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.