हमीरपुर, फरवरी 20 -- बिवांर, संवाददाता। बांधुर तिराहा में लगी स्ट्रीट लाइट खराब हो जाने से यात्रियों के साथ राहगीरों को अंधकार का दंभ झेलना पड़ रहा है। यात्री रात को अंधेरे में बैठकर अपने वाहन की प्रतीक्षा के लिए मजबूर है। बांधुर तिराहा से हर दिन सैकड़ो यात्रियों का सरीला-जलालपुर के लिए आना जाना बना रहता है। यात्रियों को रात को अंधकार से निजात दिलाए जाने के लिए ग्राम प्रधान ने 4 साल पहले तिराहा में स्ट्रीट लाइट लगाई थी। जिस पर यात्रियों व राहगीरों को रोशनी की सुविधा मिलने लगी थी। करीब तीन माह से लाइट खराब है। उसको सही न कराए जाने से यात्रियों और राहगीरों को अंधकार का दंभ झेलना पड़ रहा है। यात्रियों को रोशनी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पड़ोसी अभिलाष सिंह, मालिक यादव, दिनेश अनुरागी, हीरालाल यादव डर्रू उर्फ रामावतार कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, हरि...