हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- बिवांर, संवाददाता। बांधुर तिराहा में दिन में तीन से चार बार जाम की लगने से वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग जाती है। पैदल राहगीरों के साथ वाहनों का आना-जाना कठिन हो जाता है। कस्बा बिवांर के बांधुर तिराहा से हर दिन सैकड़ो वाहनों का दिन रात आना-जाना बना रहता है। तिराहा के पास सड़क के बीच में नाली की स्लिप टूट जाने से भारी भरकम गड्ढा हो गया था। जीबी कंपनी के कर्मियों ने एक सप्ताह पहले नाली में स्लैब डाल दिया था स्लैब के ना खोले जाने से वाहन चालकों को आने जाने परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर दिन तीन से चार बार वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। तिराहा से थाना गेट, आयुर्वेदिक चिकित्सालय तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जम के कारण छोटे वाहन, रोडवेज बस, एंबुलेंस फंस जाती है। राहगीरों का पैदल आना जाना कठिन हो जाता है। तिराहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.