नई दिल्ली, जनवरी 8 -- उमरिया। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बुधवार को गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को एक शावक का शव मिला है। ये शावक मादा बाघ है। बांधवगढ़ फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि इस शावक की उम्र करीब सात से आठ महीने बताई गई है। इसका शव काथली बीट के आरएफ-331 कंपार्टमेंट क्षेत्र में पाया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि शावक की मौत किसी अन्य जंगली जानवर के साथ हुए संघर्ष के दौरान हुई है। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और तय दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। मौके पर डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से भी जांच की गई। लेकिन किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु नहीं मिली। शावक का पोस्टमार्टम वन्यजीव चिकित्सक की मौजूदगी में किया गया। आवश्यक नमूने जांच के लिए अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.