बोकारो, फरवरी 2 -- चास मु0 पुलिस ने बांधडीह रेलवे साइडिंग में सिविल वर्क कर रहे बिहार बेगूसराय की कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी वसूली के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधियों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधी बंगाल नंबर एक्सयूभी 500 पर सवार थे, उनके पास से पिस्टल के अलावा आठ जिंदा कारतूस, सेटेलाइट डोंगल व धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में रजनीश राज उर्फ रजनीश शर्मा उर्फ शुक्ला, सलमान अहमद खान, मोहम्मद सैफुद्दीन शामिल है, तीनों क्रमशः झारखंड पलामू यूपी गाजीपुर बिहार मुजफ्फरपुर के मूल निवासी है, जो वर्तमान में अपना ठिकाना बदलकर संगठित अपराधिक गिरोह का संचालन करते है। एसपी हरविंदर सिंह ने रविवार को चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह चास मु0 थानेदार प्रकाश मंडल,सियालजोरी थानेदार रंजित प्रसाद यादव क...