बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता फूटाकुआं मोहल्ले में सोमवार की रात मच्छर भगाने के चक्कर में 80 वर्षीय वृद्धा जिंदा जल गईं। इसकी जानकारी देर रात तब हुई, जब उनका बेटा किसी काम से उठा। अंदर के कमरे में सोए परिवार के किसी भी सदस्य को वृद्धा की चीख तक नहीं सुनाई पड़ी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटाकुआं मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय बुधिया पत्नी स्वर्गीय सेवकदीन कैंसर से पीड़ित थीं। सोमवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गईं। मच्छर भगाने के लिए उनकी चारपाई के पास कंडा सुलगाया गया था। देर रात सुलगते कंडे से उनके चारपाई और बिस्तर ने आग पकड़ ली। आग से घिरी वृद्धा की जिंदा जलने से मौत हो गई। अंदर के कमरे में परिवार के साथ सोया छोटा बेटा राजकुमार रात करीब दो बजे उठा तो मां के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.