बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। संवाददाता यात्रियों की समस्या को देखते हुए बांदा से कानपुर के मेमू ट्रेन चलाने की मांग की है। समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने बताया कि सुबह सात बजे के बाद शाम को चार बजे इण्टरसिटी ट्रेन कानपुर को चलती है। कानपुर जाने के लिए नौ घंटे अन्तराल से ट्रेन चलती है। ऐसे में कानपुर जाने के लिए यात्रियों को बस या निजी साधन का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बांदा कानपुर के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाए ताकि यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़े। मेमू ट्रेन से भगवान राम की कर्मभूमि चित्रकूट व भगवान शिव का धार्मिक स्थल कालींजर आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...