बांदा, दिसम्बर 22 -- अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हस्तम निवासी 18 वर्षीय रीना पुत्री चंद्रशेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद ने बताया कि मृतक के गले में फांसी लगाने के निशान दिख रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि उक्त छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। रीना अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...