बांदा, सितम्बर 28 -- बांदा। जनपद में इस वर्ष रुखसत होते मानसून ने मेहरबानी दिखाई और पिछले 24 घंटे में करीब 28 मिलीमीटर बारिश हुई। इस वर्षा से जहां तिल,उर्द, मूंग की फसलों को काफी नुकसान हुआ है, वहीं धान की फसल को संजीवनी मिली है। कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि इस वर्ष जनपद में औसत से ज्यादा वर्षा हुई है। रबी फसलों में नमी बढ़ने से पैदावार अच्छी होगी। जनपद में वर्ष 2016 में 1236.5 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इसके बाद इस वर्ष मानसून मेहरबना हुआ और नौ वर्ष बाद फिर औसत से ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि वर्ष 2019 में भी 1056.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। प्रशासन में दर्ज आंकड़ों के अनुसार जनपद में औसत बारिश 940.6 मिलीमीटर है। जबकि इस वर्ष अभी तक 1112.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो औसत से काफी ज्यादा है। ज्यादा बारिश से जहां इस वर्ष धान की फसल लहलहा रही है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.