बांदा, फरवरी 8 -- बेरू (बांदा)। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से लापता हुए दस वर्षीय मासूम का शव छठवें दिन शनिवार की सुबह सरसो के खेत में पड़ा मिला। जिससे सनसनी फैल गई। मृतक की बहन का आरोप है कि उसके भाई के साथ कुकर्म किया प्राइवेट पार्ट उखाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फॉरेसिक टीम ने नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव करीब 48 घंटे पुराना बताया जा रहा है जो कि काला पड़ गया है। पुलिस ने घटना को खुलासे को तीन टीमें लगाई हैं। पुलिस के अनुसार बच्चा 2500 रुपये और गेहूं चुराया था, जिससे उसकी मां ने डांट दिया था जिसके बाद वह भागा था। पड़ोसी चाचा के यहां वह उठता बैठता था। बबेरू कोवताली क्षेत्र के एक गांव निवासी मह...