बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता जनपद में केन, बागेन, रंज नदियों में अवैध के साथ ही एनजीटी नियमों के विपरीत मौरंग माफिया दिनरात खनन में जुटे हैं। थैली की खनक से नदियों के चीरहरण की चीख दबाई जा रही है। नियमों के विरुद्ध खनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जोकि हटेटीपुरवा का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महाकुंभ के कारण जनपद में अघोषित खननन बंदी थी। महाकुंभ की भीड़ छटते ही जनपद में खनन कार्य ने तेजी पकड़ी। वैध के साथ ही अवैध और एनजीटी नियमों को ताक पर रख खनन किया जा रहा है। अफसरों को भी इसकी जानकारी हैं। फोटो-वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। चर्चाओं के मुताबिक, अफसर जांच को जाते हैं तो उन्हें सबकुछ ओके मिलता है। जबकि फोटो-वीडियो कुछ और ही स्थिति बयां करते हैं। गत दिनों में नरैनी क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.