बांदा, दिसम्बर 8 -- नगर कोतवाली के खाईंपार (मुक्तिधाम) मोहल्ला निवासी मंदिर के पुजारी नीरज बाबा ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि मोहल्ले के पांच लोगों ने मंदिर की दीवार तोड़ी और विरोध किया तो मारपीट की। उधर, दूसरे पक्ष की महिला ने भी अवैध कब्जा करने व विरोध करने पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खाईंपार स्थित शिव निवास मंदिर के पुजारी नीरज ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब तीन बजे वह मंदिर में पौधों पर पानी डाल रहा था। इसी बीच मोहल्ले के मोतीलाल, लल्लू, उसकी पत्नी पिंकी, उसकी जेठानी तथा दोनों बेटे आए और मंदिर की दीवार गिराने लगे। विरोध किया तो सभी ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। बताया कि मंदिर की हवन वेदी भी लात मारकर तोड़ दी। पुलिस ने मोतीलाल व लल्लू सहित पांच के खिलाफ मारपीट आदि की रि...