बांदा, जनवरी 12 -- बदौसा (बांदा), संवाददाता। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलावारी कालिंजर मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से भिड़ गई। बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था, पीछे बैठे युवक हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस के अनुसार तीनों युवक नशे में धुत थे। चित्रकूट जिले के रसिन गांव निवासी 27वर्षीय धीरेद्र पुत्र बृजकिशोर मित्रा ठेकेदारी करता था। वह अपने दो अन्य साथी 35 वर्षीय राजा बाबू पुत्र भगवानदीन, 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र लाला भाई निवासी ब्यूर रसिन के साथ बाइक से रविवार देर रात कालिंजर थाना क्षेत्र के नीबी विरौना गांव जा रहे थे। वह फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खूंटे स...