बांदा, दिसम्बर 1 -- थाना कालिंजर की पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति अतर्रा नाला नौगवां के पास संदिग्ध रूप से घूम कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी नौगवां गांव निवासी सिकंदर पुत्र जाफर को आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...