बांदा, दिसम्बर 2 -- शहर में बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल द्वारा हर माह की एकादशी को पैदल निशान यात्रा निकाली जाती है। इस बार शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी पर शोभा यात्रा निकाली गई। सोमवार को निकाली गई शोभा यात्रा में खाटू श्याम के भक्तगण शामिल रहे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। खाटू श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा लगातार कई सालों से निकाली जा रही है। बताया कि सेवा मंडल के सदस्य बाबा को निशान चढ़ा कर अपनी-अपनी श्रद्धा, मनोकामना पूरी करते हैं। पदाधिकारी सुधीर तिवारी, राकेश गुप्ता, पप्पू शिवहरे ने जानकारी दी कि यह केवल श्रद्धा व भक्ति का मार्ग है जिसमें शामिल होने पर भक्तों को शांति मिलती है। इस दौरान जीतू गुप्ता, अमित गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेश पिंटू, नरेंद्र, केके गुप्ता, आशु, सविता, पप्पू गुप्ता, गुड्डू,...