हमीरपुर, फरवरी 23 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। दोपहर करीब 1:30 बजे कस्बे के बांदा मार्ग में नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष साथियों संग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर दो युवकों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार को दोपहर करीब 1.30 बजे बांदा मार्ग में चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे के आवास के समीप दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा एक बाइक में सवार दो युवकों द्वारा बस को ओवरटेक करते समय हुआ। इस घटना में कुरारा निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार, कस्बा निवासी 25 वर्षीय टिंकू, 20 वर्षीय राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल टिंकू ए...