बांदा, मई 16 -- बांदा। संवाददाता मई में गर्मी सितम ढाने लगी है। गुरुवार को तेज लू और धूप से बुंदेलखंड समेत पूरा यूपी झुलस गया। हीट वेव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दोपहर को ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, झांसी में तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विक्षोभों और परिसंचरण के कमजोर पड़ने के बाद हीट वेव की शुरुआत हुई है। इस दौरान शुष्क हवाएं चलती रहीं। लू की गति 10-15 किमी प्रति घंटा बनी रही। वातावरण में तेजी से बढ़ते तापमान के बावजूद न्यूनतम नमी के प्रतिशत में ज्यादा कमी नहीं आई। अनुमान लगाया जा रहा था कि न्यूनतम नमी का प्रतिशत 10 या इससे नीचे जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.