बांदा, फरवरी 2 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। मंडल कारागार बांदा से रिहाई के बाद स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना 12 जिलों की पुलिस टीमों के लिए चुनौती बना हुआ है। गैंगस्टर की सुरागरसी को लेकर नोएडा की तीन सदस्यीय एसओजी टीम शनिवार देर रात मंडल कारागार बांदा पहुंची। टीम ने जेल गेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले ताकि पता चल सके कि वह जेल से रिहा होने के बाद किस वाहन से गया है। ग्रेटर नोएडा निवासी स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना बी वारंट जारी होने के बावजूद बीते गुरुवार को मंडल कारागार बांदा की जेल से रिहा कर दिया गया। मामले में कोर्ट की नाराजगी के बाद जेल प्रशासन ने कहा कि वारंट बी जेल तक नहीं पहुंचा था, इसलिए उसकी रिहाई नहीं रोकी जा सकती थी। मामले ने तूल पकड़ा तो डीजी जेल पीसी मीणा ने प्रकरण की विस्तृत जांच डीआईजी जेल प्रयागराज...