लखनऊ, फरवरी 4 -- इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद हुई कार्रवाई जेलर विक्रक सिंह पहले ही निलम्बित हो चुके लखनऊ, विशेष संवाददाता माफिया रवि काना की रिहाई के मामले में बांदा जेल के अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह को भी निलम्बित कर दिया गया है। एक दिन पहले ही इस मामले में जेल अधीक्षक व जेलर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसके बाद ही निलम्बन की यह कार्रवाई की गई। इस मामले में जेलर विक्रम सिंह को पहले ही निलम्बित कर दिया गया था। रवि काना को वर्ष 2024, अगस्त में बांदा जेल में बंद किया गया था। पिछले महीने जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई कर दी। इस रिहाई को लेकर कोर्ट ने सवाल उठा दिए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कोर्ट ने कहा कि वारंट बी जारी होने के बाद भी रवि काना की रिहाई कैसे कर दी गई। इस पर ही डिप्टी जेलर को निलम्बित...