बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। रेल प्रशासन झांसी मंडल के बांदा-खुरंहड खंड के दोहरीकरण कार्य में डाउन न्यू लाइन का विद्युतीकरण कर रहा है। इस संबंध में 10 व 11 नवंबर को प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज एवं मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल करेंगे। निरीक्षण के उपरांत इस खंड की न्यू लाइन एवं 25 केवी विद्युतीकरण को चालू कर गाड़ियों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...