भदोही, फरवरी 1 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बांदा और सेवाश्रम इंटर कालेज सुरियावां के बीच हुआ। फाइनल मैच में सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांदा को छह विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बांदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। बांदा की ओर से राहुल राज ने 43 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सौरभ प्रताप ने 19 गेंदों पर 42 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से यश ने 31 गेंदों पर 54 रन की विस...