महोबा, दिसम्बर 18 -- खन्ना, संवाददाता। तीन दिवसीय बिलंदर बाबा महोत्सव में विराट दंगल का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए पहलवानों के साथ क्षेत्रीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को बिलंदर बाबा महोत्सव में आयोजित विराट दंगल की शुरुआत आयोजक आकाशदीप सिंह ने कराई। सरसवा के अमित पहलवान ने सुहाना के बिहारी पलहवान को पटकनी दी। गहरौली के कल्याण ने कर्वी के रंजीत पहलवान का हरा दिया। चित्रकूट के देशराज ने नरैनी के पहलवान राजेश को पटक दिया। खन्ना के संजय पहलवान और कैथी के पहलवान रामबाबू के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। नरैनी के राजेश पहलवान बांदा के बृजेश पर भारी पड़ गए। लखनऊ के बादल पहलवान ने पंजाब के अमित को हरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.