चित्रकूट, फरवरी 21 -- चित्रकूट। संवाददाता जेई रामभवन का घिनौना कृत्य बच्चे अब भी भूल नहीं पाए है। कोर्ट में बयान के दौरान कुछ बच्चे उसका कृत्य याद आने पर सहम जाते थे। पांच साल पहले भी जब सीबीआई ने जेई रामभवन से बच्चों से सामना कराया था तो उसे देख इतना डर गए कि कुछ बोलने को तैयार ही नहीं हुए। हालांकि बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने जब बच्चों को साहस दिलाया और इंटरनेट में अपलोड की गई वीडियो की क्लिप दिखाईं तो बच्चों ने जेई रामभवन के घिनौने कृत्य की पूरी कहानी बयां कर दी थी। शासकीय अधिवक्ता कमल सिंह गौतम ने बताया कि कोर्ट में पीड़ित बच्चों के बयान बमुश्किल से दर्ज किए गए थे। बच्चे जेई के घिनौने कृत्य याद आने पर सहम जाते थे। सिंचाई निर्माण खंड में कार्यरत रहे जेई रामभवन के इस घिनौने कृत्य को लोग आसानी से स्वीकार भी नहीं कर पा रहे। जेई रामभवन ...