सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। बकरी के विवाद में बांट से वारकर हत्या करने के मामले में आरोपी दंपति समेत तीन लोगों को रामकोट पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने सोमवार को सड़क जाम कर हंगामा किया था। रामकोट के मढ़िया निवासी जगन्नाथ के मुताबिक शुक्रवार को उनकी बकरी गांव के ही सतीश के घर के पास चली गई थी। जिसको लेकर आरोपी सतीश, सोमेन्द्र, विमल और संतोषी ने उनकी लाठी से पिटाई कर दी थी। पिटाई से उनका सिर फट गया था। वह थाने शिकायत करने पहुंचे थे तभी आरोपित उनके घर आ धमके थे। घर पर बेटा शत्रोहन (30) अकेले था। आरोपियों ने शत्रोहन की लाठी और असलहे से ताबड़तोड़ वार कर मृत समझ कर छोड़ कर भाग गए थे। वह थाने से घर पहुंचे थे तो बेटा शत्रोहन खून से...