लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र वितरण के अवसर पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित ने कहा कि परीक्षा के दौरान संयम, एकाग्रता और समय प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने, किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग न करने तथा प्रवेश पत्र और मूल आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाने की हिदायत दी। साथ ही परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने की सलाह दी। कार्यक्रम में परीक्षा प्रभारी राम सनेही, डॉ. राजेश कुमार, आमिर हुसैन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक ए...