दुमका, अगस्त 14 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बांग्ला सावन के दौरान बासुकीनाथ धाम में कांवरियों भक्तों का भक्ति प्रवाह अविरल जारी है। सौर सावन मास में भी शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। फौजदारी बाबा के दरबार में कांवरिया भक्तों के आने का सिलसिला यूं तो सालों भर लगा रहता है। किन्तु राजकीय श्रावणी मेला के पश्चात भी श्रावणी मेला का स्वरूप अक्षुण्ण है। बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में कांवरिया भक्तों की भीड़ अनवरत लगी हुई है। सौर मास को मानने वाले पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में सावन का महीना अभी शेष है, सावन का यह महीना सिंह संक्रांति तक आगामी 17 अगस्त पर्यंत रहेगा। बांग्ला सौर मास के सावन का 27 वें दिन बुधवार को भी फौजदारी बाबा का दरबार कांवरिया भक्तों से पटा रहा। बाबा बासुकीनाथ के दिवा कालीन विश्राम पूजा तक करीब 65 000 शिव भक्तों ने नागेश ज्योतिर्लिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.